सिकंदराराऊ।
विश्व हिंदू परिषद नगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गोपाष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर के अलग-अलग स्थान एवं गौशालाओं पर जाकर गायों का पूजन किया एवं गुड़ चना खिलाकर , पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भानु प्रताप सक्सेना जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, लकी शर्मा बजरंग दल सहसंयोजक, नीरू यादव नगर उपाध्यक्ष, रायसिंह यादव नगर उपाध्यक्ष, पवन कुमार वार्ष्णेय नगर मंत्री, गोविंद ठाकुर प्रचार प्रमुख, प्रिंस ठाकुर, विपिन लाल गुरु, दीपक सक्सेना, वीरेंद्र चौहान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें