मोहल्ला मटकोटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा बुखार के मरीज की सूचना पर बृहद स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
मोहल्ला मटकोटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ द्वारा बुखार के मरीज की सूचना मिलने पर बृहद स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में डॉ मीनू, डॉ हरि मोहन, फार्मासिस्ट रवेंद्र कुमार, लैब टेक्नीशियन रूपेश कुमार थे। कैंप में कुल 217 मरीज देखे गए और 42 मलेरिया की स्लाइड एवं 21 किट की जांच की गई। जांच में कोई भी मरीज नया डेंगू या मलेरिया का पॉजिटिव नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एंटी लार्वा एवं फॉगिंग का कार्य भी करवाया गया और सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां वितरित की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें