नगर के ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी एवं समाज सेवी हरपाल सिंह यादव, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष शर्मा ने मां सरस्वती तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया। बच्चों ने सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं में बाढ़ चलकर भाग लिया।
पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा एवं हरपाल सिंह यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के नौनिहाल ही देश का भविष्य हैं। इन्हीं में से आगे चलकर अधिकारी, सैनिक एवं नेता, डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश के नवनिर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। वह बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे।
इस मौके पर हरपाल सिंह यादव , श्री कृष्णा दीक्षित फौजी , सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, नवीन दीक्षित, विशाल पचौरी , कृष्ण कांत शर्मा, विवेक बघेल , प्रमोद बघेल, गोपाल पाठक, शिवम दिक्षित, अनुपम तोमर , अर्चना यादव, अनम मलिक, निशा शर्मा, निशानाज, भावना यादव, प्रीति आदि उपस्थित थे।
.@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें