कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के पास बाइक में साड़ी फंस जाने के कारण एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
कमला देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला नौखेल सिकंदराराऊ अपने बेटे के साथ अपने मायके कछला गई थी । भैया दूज करने के बाद वह अपने बेटे के साथ बाइक पर कछला से सिकंदराराऊ वापस लौट रही थीं। जैसे ही गांव नावली लालपुर के पास पहुंची तभी उनकी साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई और वह बाइक से गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके सिर में गहरी चोट आई है। उनका उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें