सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बूथ दिवस पर एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश एसडीएम के निरीक्षण में बीएलओ मिले अनुपस्थित, होंगी कार्रवाई


अलीगंज।* चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को अलीगंज कस्बे मे मतदाता सूची संक्षिप्त अभियान अंतर्गत बूथ दिवस का आयोजन किया गया। अलीगंज तहसील के बूथों पर बीएलओ उपस्थित हुए और नई मतदाता सूची दिखाते हुए जिनको आवश्यकता थी उनके 6, 7 और 8 फार्म भराए गए। उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण करते हुए वहां की हकीकत देखी। कई बीएलओ अनुपस्थित मिले जिनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 


निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम जुड़वाने के संबंध में मतदाता सूचियों के अन्तर्गत मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने हेतु बूथ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक बूथ केन्द्र पर मतदाताओ के अधिक से अधिक नाम जोड़ने हेतु निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाताओं के नाम जुडवाने, अपात्र के नाम हटवाने, संशोधन आदि के संबंध में बूथ दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त बीएलओ उपस्थित रहेंगे एवं मतदाता सूचियों का पठन किया जायेगा। मतदाता सूची में नाम नहीं होने या कोई भी त्रुटि होने पर मौके पर बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया की अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने एवं जिन महिलाओं, छात्राओं आदि के नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित नहीं है उनके नाम मतदाता सूचियों में अवश्य जुड़वाएं। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है, त्रुटि सही नहीं हो पाई है या बोगस मतदाताओं के नाम अभी भी दर्ज है तो इसके लिए आज बूथ दिवस आयोजित किया गया, जिससे बीएलओ के पास संबंधित लोग पहुंचकर फार्म भर दें, जिससे उसका सुधार कराया जा सके।  बूथ दिवस के अंतर्गत एसडीएम ने जनता इंटर कॉलेज बूथ, राधा कृष्ण मोहल्ला स्थित कंपोजिट पीएम श्री विद्यालय, मोहल्ला काजी स्थित बूथ, कूँचादायम खां स्थित बूथों का निरीक्षण करते हुए बूथों के पास उपलब्ध रिपोर्ट को देखा और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। विशेष बूथ दिवस पर नाम बढ़ाने, काटने व संशोधन के लिए फार्म भरे जा रहे है। अगर बूथ पर अगर कोई बीएलओ गैरहाजिर मिलेगा तो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिसके तहत प्राइमरी पाठशाला अलीगंज में बूथ संख्या 182, 183 व 184 व गौतमबुद्ध इण्टर कालेज़ में बूथ संख्या 195 व 196 बीएलओ अपने बूथ पर अनुपस्थित मिले जिनको स्पष्टीकरण जारी कर उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...