खराद की एक ही दुकान में लगातार चौथी बार ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
सिकंदराराऊ अलीगढ़ रोड स्थित खराद मिस्त्री की दुकान का ताला तोड़कर गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोर हजारों रुपए का सामान चुराकर ले गए। जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया । इस दुकान में यह चोरी की चौथी घटना है। लेकिन अब तक पुलिस एक भी बार किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। बशीरुद्दीन उर्फ लल्ला बाबू निवासी गाँव टीकरी कलां की दुकान जीटी रोड अलीगढ़ मार्ग स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने है। जो खराद और बिल्डिंग करके अपने परिवार का पेट पालन पोषण करता है। पिछले दिनों भी बशीरुद्दीन उर्फ लाला बाबू की दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। इससे पूर्व भी हजारों रुपए का सामान चुरा कर अज्ञात चोर ले गए थे। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई । जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें