सिकंदराराऊ अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राजवीर सिंह दिलेर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर मिला और एसडीएम ,तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। सांसद ने अधिवक्ताओं से कहा कि बार और बेंच के रिश्ते मधुर होने चाहिए। वह उपजिलाधिकारी का न्यायलय हो अथवा तहसीलदार व नायब तहसीलदार का । यहां से सीधा न्याय का मामला जुड़ा हुआ है। इसलिए कार्य में बाधा नहीं आनी चाहिए । वह इन अधिकारियों से वार्ता करेंगे तथा सीधे जनता से जुड़े मामले पर अधिवक्ताओं को अवगत करा देंगे। श्री दिलेर ने कहा कि अधिवक्ता भी उनके ही लोकसभा से आते हैं और वह भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। अधिवक्ताओं की बात को वह जिलाधिकारी के यहां रखकर सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे अधिवक्ता एवं अधिकारी एक धुरी हैं जो इस क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों की समस्या का समाधान कानूनी रूप से करते हैं। उन्हें मालूम है कि यहां अधिवक्ता एवं तहसीलदार आपस में एक दूसरे आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं । इस मसले पर जिलाधिकारी के पास बैठकर दूध का दूध पानी का पानी करा देंगे। जो बात सही होंगी उस पर कुछ दिन में निर्णय हो जायेगा । प्रतिनिधि मंडल में रणवीर सिंह, हुकम सिंह बघेल, केएम कुलश्रेष्ठ ,नरेश प्रताप सिंह, वीरेश पुंढीर आदि अधिवक्ता शामिल थे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें