सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 एटा ब्रेकिंग भगवान तथागत बुद्ध की अलीगंज नगर मैं धूमधाम से निकली धम्म यात्रा, हज़ारों की संख्या मे पुरूष ,महिला व बच्चों ने की शिरकत, बड़ी संख्या में निकली झांकियां, भारतवर्ष मैं सर्व धर्म समभाव के मौलिक अधिकार के साथ आज तथागत भगवान बुद्ध की धम्म यात्रा

 




एटा ब्रेकिंग भगवान तथागत बुद्ध की अलीगंज नगर मैं धूमधाम से निकली धम्म यात्रा, हज़ारों की संख्या मे पुरूष ,महिला व बच्चों ने की शिरकत, बड़ी संख्या में निकली झांकियां, भारतवर्ष मैं सर्व धर्म समभाव के मौलिक अधिकार के साथ आज तथागत भगवान बुद्ध की धम्म यात्रा ,धम्म स्थल ग्राम अगौनापुर ,अलीगंज जनपद एटा से पूरे धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत नगर अलीगंज मैं विभिन्न मार्गों पर गाजेबाजे और झांकियों के साथ हजारों धर्म अनुयायियों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, धम्म यात्रा का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अलीगंज ब्रजेश कुमार गुप्ता व भाजपा नेता अशोकरत्न शाक्य, लोकपाल शाक्य, अरविंद शाक्य प्रधान ने भंते जी के द्वारा पूजन कर किया, भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के 49 दिनों के बाद उनसे पढ़ाने के लिए अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध के परिणामस्वरूप योग द्वारा बुद्ध ने धर्म के पहले चक्र को पढ़ाया था। इन शिक्षणों में चार आर्य सत्य और अन्य प्रवचन सूत्र शामिल थे जो हीनयान और महायान के प्रमुख श्रोत थे।भगवान गौतम बुद्ध ने कहा कि प्राणी स्वयं अपने कर्मों के स्वामी हैं। वे अपने कर्मों की ही विरासत पाते हैं। अपने कर्मों से ही उत्पन्न होते हैं और अपने कर्मों के बंधन में बँधते हैं। उनके कर्म ही उनके शरणदाता हैं।किसी ने कहा कर्म 'सोच' है। तो किसी ने कहा कर्म भावना है, वगैरा-वगैरा….। अपने सारे शिष्यों का जवाब सुनने के बाद महात्मा गौतम बुद्ध जी ने बताया कि कर्म हर एक इंसान की खुद के विचार होते हैं। हमारे विचार जैसे रहेंगे, हम वैसे ही कर्म करेंगे और उन्ही विचारों के द्वारा की हुई कर्म हमारे सुख और दुख के लिए उत्तरदाई होंगे।अष्टमार्ग के सूत्र---शुद्ध ज्ञान, शुद्ध संकल्प, शुद्ध वार्तालाप, शुद्ध कर्म, शुद्ध आचरण, शुद्ध प्रयत्‍‌न, शुद्ध समृति, शुद्ध समाधि। मनुष्य के लिए सुख और दुःख का निर्णय उसके द्वारा किये गए कर्म निश्चित करते हैं, वही तर्क शास्त्र के प्रणेता भी वही माने जाते हैं, धम्म यात्रा का नगर के हर गली चौराहे पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया,समापन नगर के बी पी सिंह महाविद्यालय के प्रांगण मैं हुआ, कार्यक्रम मे अरुण शाक्य, पवन शाक्य, एडवोकेट विशेष शाक्य,सम्यक शाक्य, सर्वेश शाक्य सहित बड़ी संख्या मे धर्म अनुयायियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...