सिकंदराराऊ ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का आरोप लगाया है । ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान से की गई अभद्रता से ग्राम प्रधानों में आक्रोश पनप गया । ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग करते हुए बुधवार को उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया । सतेंद्र कुमार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत रामपुर नगला चटोल ने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार को उसकी मुलाकात ग्राम पंचायत अधिकारी से हुई थी । ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान से अभद्रता करते हुए कहा कि तेरे यहाँ पंचायत घर पर बिजली है या नहीं । ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायत घर में बिजली नहीं है । जिसके कागजात पंचायत सचिव को दिए गए हैं । किन्तु अभी तक मीटर नहीं लगा है । जब ग्राम प्रधान ने अभद्रता का विरोध किया तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने गाली गलौज देते हुए जाति सूचक शब्दों से उसे अपमानित किया । जब मामले की जानकारी ग्राम प्रधानों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया। प्रधानों द्वारा उक्त मामले की घोर निंदा की गई और आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की गई । इस मौके पर सत्यप्रकाश यादव, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, मनवीर सिंह, गीता देवी , गंगा प्रसाद , पवन कुमार, विवेक कुमार, पुष्पेंद्र सिंह , प्रमोद कुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें