सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधादित्य, वर्धमान, सुकर्मा के साथ अन्य राज योग में मनाये जाएंगे एक साथ तीन पर्व वट सावित्री व्रत,शनि जयंती,सोमवती अमावस्या पर्व आज : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी 

 बुधादित्य, वर्धमान, सुकर्मा के साथ अन्य राज योग में मनाये जाएंगे एक साथ तीन पर्व वट सावित्री व्रत,शनि जयंती,सोमवती अमावस्या पर्व आज : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी 



 सिकंदराराऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर कामना करतीं हैं जिसे वट सावित्री व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी तभी से सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत आज सम्पूर्ण देशभर में मनाया जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग बनने के कारण भी आज के दिन का महत्व और बढ़ रहा है। यह जानकारी देते हुए ज्योतिर्विद एवं महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने वट सावित्री व्रत के विषय में बताया कि अमावस्या तिथि कल 29 मई सांय 02:55 मिनट से आरंभ हो चुकी है जो कि आज सांय 04:59 पर समाप्त होगी। वहीं 07:13 मिनट से कल सुबह 05: 09 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। स्वामी पूर्णानन्दपुरी ने बताया कि आज  सोमवती अमावस्या का भी शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग में अमावस्या तिथि आरंभ होने के साथ इस दिन बुधादित्य, वर्धमान, सुकर्मा और केदार नाम के भी शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन वृषभ राशि में सूर्य व बुध की युति होने से बुधादित्य योग नामक राजयोग बन रहा है। 30 मई को एक साथ 6 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। देवगुरु बृहस्पति भी अपनी स्वराशि मीन में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के अपनी स्वराशि में होने से कुंभ व मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है। चंद्रमा औषधि, धन और मन का कारक माना गया है। वहीं अमावस्या तिथि पितरों की मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, पितरों का निवास चंद्रमा के पिछले भाग में होता है। इसलिए पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि जरूर करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में होने के कारण शुभ फल प्रदान करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र का सूर्य व चंद्रमा के साथ मित्रता का भाव है। ग्रहों की स्थिति से मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। स्वामी पूर्णानन्दपुरी महाराज के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को कर्मफलदाता शनि देव का जन्म हुआ था उनकी माता छाया और पिता सूर्य देव हैं अतः आज का दिन एक अत्यंत शुभ एवं महत्वपूर्ण है शनि जयंती के अवसर पर शनि देव की पूजा करके साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष से राहत पा सकते है।सुकर्मा योग प्रात:काल से ही प्रारंभ हो जा रहा है प्रात: स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करने के पश्चात पितरों को तृप्त करें उसके बाद दान पुण्य करें । वट सावित्री व्रत की पूजन विधि के विषय में जानकारी देते हुए स्वामी श्री पूर्णानन्दपुरी जी महाराज ने बताया कि वट सावित्री व्रत का फल भी करवा चौथ के व्रत के समान है इस व्रत को करने से महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान प्राप्त होता है और इनके पति को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का भी वरदान प्राप्त होता है। व्रती महिलाओं को प्रातः स्नान करने के उपरांत सोलह सिंगार करके बरगद के पेड़ के पास जाकर कच्चा सूत बांधकर जल चढ़ाना चाहिए उसके बाद हल्दी कुमकुम या रोली का टीका लगाकर बरगद के वृक्ष की परिक्रमा करनी चाहिए। यह व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं अपने सास को बायना भी देती हैं जिसमें सुहाग का पूरा सामान रखा जाता है,एक बांस की टोकरी में साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल, फल, भीगा चना, पूड़ी रखकर अपनी सास को भेंट करना चाहिए ऐसा करने से सदा सुहागन होने का वरदान प्राप्त होता है और घर में सुख शांति समृद्धि बढ़ती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...