एसडीएम ने पुनः बाजार का भ्रमण करके दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी उप जिलाधिकारी ने बाजार में भ्रमण करके दुकानदारों से की अतिक्रमण हटाने की अपील
एसडीएम ने पुनः बाजार का भ्रमण करके दी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी उप जिलाधिकारी ने बाजार में भ्रमण करके दुकानदारों से की अतिक्रमण हटाने की अपील
सिकंदराराऊ रविवार को उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने एक बार फिर नगर के बाजार का भ्रमण किया और शासनादेश का हवाला देते हुए दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। इस दौरान कहीं वह दुकानदारों के आगे हाथ जोड़ते नजर आए तो कभी तीखे तेवर के साथ बुधवार तक का अल्टीमेटम याद दिलाते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उप जिलाधिकारी ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि सभी दुकानदार बुधवार से पहले अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें । अन्यथा बुलडोजर चलाकर प्रशासन सख्ती के साथ अतिक्रमण को हटाएगा । उस समय किसी की कोई भी बात नहीं सुनी जाएगी। शासन के निर्देश हैं कि किसी भी मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं रहेगा और समय-समय पर निरीक्षण करके अतिक्रमण का जायजा लिया जाएगा। पुनः अतिक्रमण करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें