सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का जोरदार स्वागत

 बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का जोरदार स्वागत


 


सिकंदराराऊ शुक्रवार को तहसील परिसर स्थित बार कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन शिव किशोर गौड़ का भव्य स्वागत किया गया । जिसकी अध्यक्षता दिनेश कुमार चौहान एवं अजय पुंढीर व महेन्द्र सिंह यादव अध्यक्ष संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से की। वाइस चेयरमैन का स्वागत दिनेश कुमार चौहान एवं अजय पुंढीर व महेन्द्र सिंह यादव व युवराज सिंह चौहान अध्यक्ष एल्डर कमैटी ने सामूहिक रूप से प्रतीक चिन्ह एवं शाल उढ़ाकर , माल्यार्पण कर स्वागत किया । संचालन हुकम सिंह बघेल ने किया। नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि बार के वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश गुप्ता से एसडीएम ने अपने चैम्बर में बुलाकर अभद्रता की। जिससे बार और अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। दिनांक 18-05-202 से राजस्व न्यायालयों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार जारी है। इसी दौरान बार की लगातार तीन बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें बार के अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव अनुपस्थिति रहे हैं। जिसके कारण दिनेश कुमार चौहान को बार के सम्मानित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से अध्यक्ष का कार्य करने के लिए मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष द्वारा संघर्ष समिति का चयन कर आन्दोलन को गति देने के लिए निर्णय लिये गये हैं। बार एसोसिएशन के संविधान के अनुसार किसी भी सदस्य और पदाधिकारी के लगातार अनुपस्थिति रहने से पद रिक्त हो जाता है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने कहा कि, अधिवक्ता को वादी के लिए न्याय की आवाज को उठाने का अधिकार संविधान ने दिया है इसे कोई भी अधिकारी छीन नहीं सकता है । किसी भी अधिवक्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन द्वारा चुने गए पदाधिकारी को सदन हटा सकता है। वाइस चेयरमैन ने कहा कि एसडीएम की क्या औकात है कि वह हमारे सम्मानित सदस्यों के साथ अभद्रता कर सके। आप मुझे लिखित में शिकायत दें कि अधिकारी निरंकुश होते जा रहे हैं । मैं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की तरफ से शासन को उक्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार आदि के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए लिखूंगा तथा मैं अपने स्तर से जिले की समस्त बार एसोसिएशन से आपके आन्दोलन में सहयोग के लिए हड़ताल कराऊंगा। यदि इस हड़ताल से उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार व नायब तहसीलदार नहीं हटते हैं तो बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में आन्दोलन करने के लिए तैयार रहेगी। मैं बार एवं अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने दूंगा। अधिवक्ता अपने आन्दोलन को तीव्र गति दें। इस अवसर पर ओसवीर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, अविनेश शर्मा , बृजेश यादव, इफराक अली बेग, रिसाल सिंह यादव, महेश चन्द्र अंजाना, बीरेश पुंढीर, गौरीशंकर गुप्ता, शिव कुमार सक्सेना, संजय यादव, भूपेंद्र सिंह, चन्द्र प्रकाश शर्मा, मनोज पुंढीर, देववृत यादव, बनीसिहं ,आनन्द पालीवाल, सलीम कुरैशी, हिमांशु दीक्षित , पार्थ शर्मा, बनारसी दास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...