दरअसल आज अलीगंज में उप जिला अधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा चलाया गया अतिक्रमण अभियान *मैन बाजार की रोड पर अतिक्रमण की नापतोल कराकर किया चिन्हित।* *अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप।* आज मंगलवार को बाजार बंदी के दौरान एसडीएम मानवेन्द्र सिंह ने अलीगंज नगर की लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए,नगर के मुख्य मार्ग पर गाँधी चौराहे से खानखाह तक लेखपाल से नगर के नक्शे के आधार पर 12 मीटर सड़क के नाप के अनुसार सभी दुकानों मकानों को चिन्हित करते हुए,अतिक्रमणकारियो को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आप अविलम्ब चिन्हित किए गए स्थान तक या तो स्वयं अतिक्रमण हटा लें,अन्यथा की स्थित में सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय प्रशासन स्वयं इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए बाध्य होगा।जिसका पूरा खर्चा अतिक्रमण कारियो को देय होगा।इसके उपरांत एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार,तहसील स्टाफ इंस्पेक्टर क्राइम पुलिस बल के साथ अलीगंज की धरोहर पुराने किले पर पहुंचे ,वहाँ किले की हालत देखकर एसडीएम मानवेन्द्र सिंह बहुत व्यथित दिखे,किले की जमीन पर लोगो ने पूरी तरह अतिक्रमण कर रखा था,वही कुछ घुमंतू प्रजाति के लोगो द्वारा किले की भूमि पर अवैध रूप से पक्के कच्चे मकानों के निर्माणों को देखकर आगबबूला हो गए।उन्होंने तत्काल तहसीलदार के साथ लेखपाल कानूनगो को स्पष्ट आदेश देते हुए किले की नाप कराकर अवैध कब्जों को हटाने,के साथ अवैध रूप से कब्जा धारकों के विरुद्ध आपराधिक मुकद्दमे लिखवाने के निर्देश दिये।एसडीएम मानवेन्द्र सिंह के आज के अतिक्रमण सम्बन्धी निर्णय से जहां जनता में खुशी है, वही अतिक्रमण करियों में हड़कंप मच ग

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें