मानव जाति के कल्याण और विश्व में शान्ति की स्थापना भेतु एटा के धुमरी गाँव में 1100 महिलाओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शोभायात्रा के उपरांत हुआ शुभारम्भ /कलश यात्रा नगर के मुख्य मुख्य स्थानों से होते हुए फेरी लगाकर कथा स्थल तक पहुँची/ सात दिन तक रहेगी धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज
जनपद एटा के गाँव धुमरी मे सनातन धर्म की परंपरा के साथ विश्व मे मानव जाति के कल्याण के लिए, आपसी सौहार्द और शांति के लिए, आनेवाली विपदाओं से मुक्ति के लिए, श्री मद्भागवत कथा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा विशाल यज्ञ व कथा के आयोजन का 1100 कलश के साथ नगर फेरी कर शोभायात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ है,कथा का आयोजन 21 मई से लेकर 27 मई तक सात दिवस तक पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ शादीलाल जी के अहाता, गांव धुमरी में आरंभ हो गया है,कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक रहेगा , इस कथा में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री विदुषी मेरुदेवा भारती जी कथा का वाचन करेंगी! कलश यात्रा का शुभारम्भ पुष्पेन्द्र राठौर,रामनिवास जिला पंचायत सदस्य धुमरी, जनपद एटा व बृजमोहन प्रधान, राजपुर ने कलश थामे महिलाओं की पंक्ति के आगे भगवा ध्वज लहराकर किया. कलश यात्रा का गाँव में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया !
समाचार 24 न्यूज़ एटा ब्यूरो चीफ अजय चौहान 800 633 720 6


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें