सिकंदराराऊ रविवार को सिकंदराराऊ रेंज की सिकंदराराऊ पौधशाला पर अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाएओं व ग्रामीणों के साथ गोष्टी की गई और वृक्षारोपण किया गया । जैव विविधता के बारे में ग्रामीणों को समझाते हुए बताया गया कि जैव विविधता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । अगर वृक्ष नहीं होंगे तो हमारा जीवन संभव नहीं है। वन नहीं और जंगली जीव नहीं होंगे। इसलिए उनका रहना भी जरूरी है। नहीं होंगे तो जल साफ स्वच्छ नहीं रहेगा। जो भी प्राकृतिक धरोहर है। हर वस्तु यहां मनुष्य जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसलिए हम सभी को पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और वन्य जीव व पक्षियों की रक्षा करें । कार्यक्रम में वन विभाग के वीरेंद्र सिंह, श्री चंद्र , नीरज कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें