सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक गुमशुदा बच्चे को उसके परिवारीजनो से मिलाया गया।

 सराहनीय कार्य, थाना जलेसर जनपद एटा


थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक गुमशुदा बच्चे को उसके परिवारीजनो से मिलाया गया। 

     

थाना जलेसर पुलिस द्वारा परिवार से बिछडे बच्चों को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्रीमान राजेश कुमार सिंह एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) महोदय व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एटा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर व श्री जगदीश चन्द्र प्रभारी निरीक्षक जलेसर एटा के नेतृत्व में द्वारा चल रहे अभियान आपरेशन मुस्कान व बाल संरक्षण व बाल कल्याण को दृष्टिगत रखते हुये बच्चे फैजान पुत्र आरिफ उम्र करीब 7 वर्ष निवासी काशीराम कालौनी थाना कोतवाली शहर हाथरस जनपद हाथरस को रात्रि में दिनांक 19.08.2023 को रात्रि पैदल गश्त करते समय एक बच्चा कस्बा जलेसर में मिला जो कि अपना नाम फैजान व मां का नाम रिजवाना व पता कांशीराम कालौनी बता रहा था इसके अतिरिक्त कुछ नहीं बता पा रहा था तो कोतवाली जलेसर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के द्वारा व्यापक रूप से जनपद एटा व आस पास के अन्य जनपदों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलने पर बच्चे फैजान की मां रिजवाना पत्नी आरिफ निवासी कांशीराम कालौनी थाना कोतवाली शहर जनपद हाथरस अपने छोटे बेटे आयल के साथ थाने पर मौजूद आई हैं व बताती हैं कि बच्चे का नाम फैजान पुत्र आरिफ व मां का नाम रिजवाना निवासी कांशीराम कालौनी थाना शहर कोतवाली जनपद हाथरस उम्र करीब 7 वर्ष है जो कि कक्षा 1 में प्राथमिक स्कूल मौहल्ला लाला का नगला शहर कोतवाली जनपद हाथरस में पढता है। वर्तमान में इसके माता पिता कांशीराम कालौनी सिटी कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस जलेसर रोड पर परिवार रहता है, कल दिनांक 19.08.2023 को शाम 5 बजे काशीराम कालौनी में ही निकला था पढाई में मन नहीं लगने व घर से गुस्सा होकर बस में बैठकर जलेसर आ गया था। सोशल मीडिया पर पहचान कर बच्चे फैजान की मां रिजवाना पत्नी आरिफ निवासी कांशीराम कालौनी थाना कोतवाली सिटी हाथरस जनपद हाथरस अपने छोटे बेटे आयल के साथ थाने पर मौजूद आई, बच्चे को सकुशल उसकी मां श्रीमती रिजवाना के सुपुर्द किया गया। पुलिस के इस कार्य की बिछडे हुए बच्चे के परिजन व जनता के लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की । तथा बच्चे के खाने पीने की भी व्यवस्था पुलिस द्वारा की गयी। बच्चे को बच्चे की माँ रिजवाना के साथ उनके निज निवास रवाना किया गया।  

बच्ची को परिवारीजनों से मिलाने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण –

1. प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र थाना जलेसर एटा

2. उ0नि0 श्री कमल सिंह थाना जलेसर एटा

3. का0 1503 अंकित कुमार थाना जलेसर एटा

4. म0का0 165 श्वेता थाना जलेसर एटा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...