गांव सिंधौली में मकान की छत गिरने से एक महिला और बच्चा घायल
तहसील क्षेत्र के गांव सिंधौली में मकान की छत गिरने से एक महिला और बच्चा घायल हो गया।
गांव सिधौली में एक महिला प्रकाशवती उम्र 60 और एक बच्चा नकुल उम्र 7 साल घर में रोजाना की भांति रोजमर्रा के कम कर रहे थे। तभी अचानक भरभरा कर मकान की छत गिर पड़ी जिस के नीचे प्रकाशवती और एक बच्चा नकुल दब गया। जब आसपास के लोगों ने मकान की छत को गिरा देखा तो तत्काल मौके पर पहुंच मलवे को हटाकर उसके नीचे दबे एक महिला और बच्चे को निकलवाने का कार्य शुरू कर दिया । भारी मशक्कत के बाद जब महिला और बच्चे को निकाला गया तो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया और घायल महिला और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया । वहीं डॉक्टर ने घायलों की अवस्था देख प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें