महिला ने ससुर को गुमराह करके उसके हिस्से की जमीन का बैनामा कराने के प्रयास का लगाया आरोप

 महिला ने ससुर को गुमराह करके उसके हिस्से की जमीन का बैनामा कराने के प्रयास का लगाया आरोप

सिकंदराराऊ

इकबाल पुर की महिला के ससुर से कुछ लोगों द्वारा महिला के हिस्से की जमीन का बैनामा करने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

 थाना क्षेत्र के गांव इकबालपुर निवासी महिला प्रेमलता देवी ने सिकंदराराऊ थाने आकर बताया कि ससुराल पक्ष के ही कुछ लोग उसके ससुर मक्खन लाल को अपनी बातों में फंसा कर तहसील ले गए, जहां पहुंचकर मेरे हिस्से की जमीन को भी वह अपने नाम करवाने लगे। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने तहसील पहुंचकर इस बात का विरोध किया जिससे आक्रोशित होकर उपरोक्त आरोपियों के द्वारा मुझे गंदी-गंदी गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2