गांव भैंसमई में बकरियों को लेकर दो पक्षों में विवाद, दूसरे संप्रदाय के लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसमई में बकरियों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके चलते दूसरे संप्रदाय के आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट कर दी । घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसमई निवासी योगेंद्र एवं उसकी पत्नी ने रविवार को कोतवाली पर पहुंचकर गांव के ही दूसरे संप्रदाय के लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बकरियों को लेकर वाद विवाद हो गया था जिसके चलते दूसरे संप्रदाय के लोग घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट कर दी। कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित दंपति ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।


एक टिप्पणी भेजें