सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर अभियुक्त कृष्णा के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी कार्यवाही, साठ लाख रूपये से अधिक की अवैध संपत्ति को किया गया कुर्क

 हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत गैंगस्टर अभियुक्त कृष्णा के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गयी कार्यवाही, साठ लाख रूपये से अधिक की अवैध संपत्ति को किया गया कुर्क



हाथरस 

पुलिस अधीक्षक हाथरस  देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हाथरस पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध कृत्यों, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत इनमें संलिप्त माफियाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर की जा रही है । आज दिनांक 18.08.2023 को क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ व उपजिलाधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत शातिर गैंगस्टर अपराधी कृष्णा पुत्र हरिओम निवासी मोहल्ला वामनखेडी, मैण्डू थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस के विरूद्ध मु0अ0सं0 309/22 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहवन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986  के तहत थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए लगभग 60 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है । अभियुक्त कृष्णा द्वारा अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर नशीले पदार्थ का अवैध व्यापार कर तथा जुआ, सट्टा से अवैध धन अर्जित कर अपने व अपनी पत्नी एवं मां के नाम से चल अचल सम्पत्तियां बनायी गयी है ।  जिसमें 02 मकान, 03 खेत, बैंक खाता आदि है जिसको जब्त किया गया है । अभियुक्त कृष्णा उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की खरीद/बिक्री, लडाई-झगडा, जान से मारने का प्रयास सम्बन्धी करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त कृष्णा उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी ।  श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट हाथरस महोदय द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी और आज दिनांक 18.08.2023 को  उक्त आदेश के अनुपालन मे उपरोक्त सम्पत्ति कुर्क कर श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय सदर हाथरस को रिसीवर नियुक्त किया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...