बाजार हुए गुलजार, आया राखी का त्योहार।
अलीगंज/एटा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन का पर्व इस वर्ष दो दिन मनाया जायेगा । इस त्योहार को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानों पर बहनें अलग-अलग डिजाइन की रंग-बिरंगी राखियां खरीद रही हैं। इसी तरह भाईयों द्वारा बहनों के लिए उपहार की खरीदारी की जा रही है। 30 व 31 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहने ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नगर में कई जगहों पर राखियों की दुकानें सज गई हैं। बहनों ने भाईयों के लिए राखियां खरीदनी शुरू कर दी है। कोई सादे धागे वाली राखी पसंद कर रहा है तो कोई कुंदन नग ऊं लिखी हुई राखियां बिक रही है। कस्वा सहित ग्रामीण अंचलों में भी इस पर्व को लेकर तैयारी जोरों की चल रही है। वही कपड़े की दुकानों पर घेवर व सेवई की खरीददारी की जा रही है। रक्षा वन्धन का पर्व 30 व 31 अगस्त को मनाया जायेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें