छात्रा के परिजनों को सरकार दे एक करोड रूपया समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने परिजनों को बंधाया ढांढस पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर जताया आक्रोश
छात्रा के परिजनों को सरकार दे एक करोड रूपया
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने परिजनों को बंधाया ढांढस
पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर जताया आक्रोश
अलीगंज- बीती 21 अगस्त नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म तथा हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मण्डल ने छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकार से एक करोड रूपए आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल ने छह दिन बाद भी हत्यारोपियों की गिरफतारी न होने तथा प्राथमिकी में खामियों पर आक्रोश जताया। प्रतिनिधि मण्डल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ है और जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आन्दोलन करेगी। अलीगंज क्षेत्र के गांव निवासी एक 13 वर्षीय छात्रा की उस समय दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी जब वह स्कूल से पढकर वापस अपने घर लौट रही थी। हत्यारोपियों ने घटना को जघन्य तरीके से अंजाम दिया था। किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया इसके बाद उसकी दुपटटे से लगा दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घटना के खुलासे को लेकर आक्रोशितों द्वारा जाम भी लगाया था।
छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए राजनीतिक दलों के लोगों के आने का सिलसिला जारी है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के अलावा कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने पीडित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया था।
रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी, पूर्व विधायक नीटू यादव, देवेश सहित पांच सदस्यीय टीम ने छात्रा के परिजनों से बात की और ढांढस बंधाया। मण्डल ने सरकार द्वारा पीडित परिवार को एक करोड रूपए की आर्थिक मदद तथा दोषियों की गिरफतारी तथा कडी सजा दिए जाने की मांग की। सदस्यों ने बताया कि घटना की रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी इसके बाद जो भी निर्देश मिलेंगे उस पर कार्य किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें