गांव जाऊ में निर्माणधीन मकान की दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर गंभीर घायल
क्षेत्र के गांव जाऊ में निर्माणधीन मकान की दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर गंभीर घायल हो गया।
क्षेत्र के गांव जाऊ में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था अचानक मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मौके पर काम कर रहा एक मजदूर दीवार के नीचे आ गया। जिससे गाँव में अफरा तफरी मच गई। यह मंजर देख मौके पर लोग एकत्रित हो गए और घायल मजदूर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हाथरस के लिए भेज दिया गया । डॉक्टरों ने उपचार देकर मजदूर को भर्ती कर लिया है। बताया जाता है कि मकान में पिछले कई दिनों से कार्य चल रहा था।


एक टिप्पणी भेजें