टेंपो पर लटकाने से मना करने पर दिव्यांग दंपति को मारपीट कर किया घायल
टेंपो पर लटकने से मना करने को लेकर दबंग ने दिव्यांग दंपति के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र चोब सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं अपनी पत्नी के साथ अपने निजी वाहन टेंपो से बाजार से सामान लेकर घर की ओर जा रहा था तभी गांव में घुसते समय गांव का एक लड़का मेरे टेंपो पर आकर लटक गया जब मैंने उससे लटकने को लेकर विरोध किया तो लवकुश पुत्र रामबरोही और
रामबरोही पुत्र टोडी सिंह और उसका छोटा बेटा तीनों ने मिलकर मुझे और मेरी पत्नी को मारपीट करके घायल कर दिया वहीं मारपीट को देख मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दंपति को बचाया। बताया जाता है कि विकलांग दंपति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस लाइन रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें