कासगंज का प्रतिनिधिमंडल अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष से लखनऊ में मिला
जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कार्यालय अपना दल (एस) लखनऊ पहुँचकर अध्यक्ष अपना दल (एस) उ0प्र0 पूर्व विधायक राजकुमार पाल से अपना दल (एस) जनपद कासगंज के जिला संगठन तथा तीनों विधानसभा अध्यक्षों के प्रस्तावित नामों की सूची अनुमोदन हेतु मिला।
जिला कार्यालय अपना दल (एस) बिजली घर नंबर 1 के सामने निकट बिलराम गेट चौराहा कासगंज पर जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अपना दल (एस) जनपद कासगंज की जिला कमेटी के प्रस्तावित नाम तथा तीनों विधानसभा अध्यक्षों के प्रस्तावित नामों की सूची अनुमोदन हेतु जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कार्यालय अपना दल (एस) लखनऊ पहुँचकर अध्यक्ष अपना दल (एस) पूर्व विधायक राजकुमार पाल को बुकें भेंट किया।
तत्पश्चात अध्यक्ष अपना दल (एस) उ0प्र0 पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी को आश्वासन देते हुए कहा कि जिला संगठन तथा विधानसभा अध्यक्षों के प्रस्तावित नामों को अनुमोदित कर जल्द ही जनपद कासगंज की जिला नवीन कार्यकारिणी तथा तीनों विधानसभा अध्यक्षों के नामों की घोषणा लखनऊ कार्यालय से कर दी जाएगी। साथ ही अध्यक्ष अपना दल (एस) उ0प्र0 पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने बताया कि दिनांक 4 सितम्बर 2023 को जनपद बहराइच में मासिक बैठक सह जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार दीदी अनुप्रिया पटेल तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस) कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 शासन भैया आशीष पटेल मुख्य रूप से शामिल होंगे।
जिसमें पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद कासगंज से भी सैकड़ो की संख्या में जनपद बहराइच की मासिक बैठक सह जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे। वहीं अध्यक्ष अपना दल (एस) उ0प्र0 पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी को पार्टी संस्थापक यश: कायी डॉ0 सोनेलाल पटेल तथा दीदी अनुप्रिया पटेल के संघर्षों से जुड़ी हुई एक बुक जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी को सोंपी
प्रदेश कार्यालय अपना दल (एस) लखनऊ गये प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी, जिला महासचिव कासगंज अफजल अव्वासी, विधानसभा अध्यक्ष पटियाली जनपद कासगंज अजीज अहमद अंसारी, वरिष्ठ युवा नेता वीरेश प्रताप सिंह,प्रभाकांत सिंह सहित आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें