सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जागृत हो रहा है हिंदू : मित्रेश चतुर्वेदी

 देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जागृत हो रहा है हिंदू : मित्रेश चतुर्वेदी

हाथरस 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित ब्राह्मण जनों ने ब्राह्मण समाज , सनातन धर्म एवं राष्ट्र हित के लिए सदैव समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की चित्र की समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मित्रेश चतुर्वेदी का फूलमाला तथा पटका पहनकर एवं  फरसा भेंट करके स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र कुल शिरोमणि सम्मान से अलंकृत पंडित मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हिंदू समाज जागृत हो रहा है। ब्राह्मणों ने हमेशा समाज को जगाने और सदमार्ग पर आगे ले जाने का कार्य किया है।सनातन धर्म में मानव के कल्याण की भावना छिपी है । जो अपने धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसकी रक्षा करता है। पूरे विश्व में सनातन धर्म अनादिकाल से चला आ रहा है। इस धर्म की व्यापकता को कोई नाप नहीं सकता, इस धर्म में भगवान ने अवतार लेकर समय-समय पर धर्म की रक्षा की है। 

  श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आज का युवा अपने स्वर्णिम भविष्य के लिए चिंतित है, लेकिन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं उसकी रक्षा के लिए उनकी भूमिका नगण्य है। सनातन धर्म में मानव मात्र के कल्याण की भावना छिपी है। वेद ज्ञान का अथाह सागर है। हमें हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें नशे से दूर रहकर धार्मिक, सामाजिक कर्तव्य की तरफ अग्रसर होने की जरूरत है। 

प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सनातन धर्म संस्कृति के लिए आगे आना चाहिए। 

    राष्ट्रीय विप्र एकता मंच युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने कहा कि सनातन धर्म की पवित्रता, लचीलापन और उससे प्राप्त होने वाली उपलब्धियां हमें हर कदम पर गौरवान्वित करती हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति में सनातन धर्म की छवि पारदर्शी रुप में स्पष्ट परिलक्षित होती है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गा दत्त उपाध्याय ने की एवं संचालक अभिषेक शर्मा ने किया।  

इस अवसर पर  राकेश उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, विजय उपाध्याय, शशांक दीक्षित, नितिन पचौरी, उत्कर्ष पाठक, ध्रुव दीक्षित , शिवहरी शर्मा, विष्णु उपाध्याय, शिवम दीक्षित , आकाश गौतम आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...