सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेंशनरों के शत-प्रतिशत बनवाएं राशन कार्ड-गुप्ता शिथिलता बरतने पर डीएसओ ने कई डीलरों को लगाई फटकार

 पेंशनरों के शत-प्रतिशत बनवाएं राशन कार्ड-गुप्ता

शिथिलता बरतने पर डीएसओ ने कई डीलरों को लगाई फटकार

अलीगंज- शासन द्वारा गरीब वृद्वावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशनरों के राशन कार्ड बनाने तथा अन्त्योदय कार्डधारक के आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी देने के निर्देश दिए गए है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा डीलरों को योजनाओं को सफल बनाने के आदेश भी दिए गए हैं, लेकिन डीलर अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। गुरूवार को जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने तहसील सभागार में बैठक कर डीलरों को चेतावनी दी है कि कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्यवाही की जाएगी। 

सरकार की मंशा है कि हर गरीब और पात्र को निःशुल्क अनाज और निःशुल्क उपचार ले सके। इसी उददेश्य से विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। अलीगंज तहसील सभागार में आयोजित कोटा डीलरों की बैठक में निर्देश देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इसी माह दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय कार्ड धारकों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने जरूरी है। इसके के लिए डीलर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सीएससी सेंटर के माध्यम से लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाएं। 

वहीं जो भी वृद्वावस्था, विकलांग एवं विधवा पेंशनर हैं जिनके भी राशन कार्ड नहीं हैं उन सभी के राशन कार्ड बनवाने होंगे। अगर पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड है और उसमें यूनिट बढने हैं उनको प्रोत्साहित करें और यूनिटों को बढवाएं। इसके अलावा उज्जवला योजना ऐसे जो भी लाभार्थियों हैं जिनका आधार कार्ड बैंक में सत्यापित नहीं है उनको प्रेरित करें और उनके आधार कार्डों को बैंक से लिंक करवाए, जिससे उनको सब्सिडी मिल सके। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी 24 हजार के करीब आधार बैंक में सत्यापित नहीं हैं। डीएसओ ने राशन वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्य में लापरवाही बरती गई या फिर भी घटतौली की गई तो दुकान निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर योगेन्द्र यादव, बाबू गंगाराम के अलावा सभी उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। 


इनसाइड बॉक्स

बैठक में नहीं पहुंची महिला स्वयं सहायता समूह की पदाधिकारी

अलीगंज- जिला पूर्ति कार्यालय जहां योजनाओं के ठीक से क्रियान्वयन के लिए लगातार डीलरों के माध्यम से पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है वहीं जिन महिला स्वयं सहायता समूहों को कोट डीलर बनाया गया वह बैठक में नहीं पहुंचती है। अगर डीलर बैठकों में नहीं पहुंचेंगी तो पात्रों को योजनाओं का लाभ कौन दिलवाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...