पुलिस ने दो शातिर चोर गिरफ्तार कर जेल भेजे

 पुलिस ने दो शातिर चोर गिरफ्तार कर जेल भेजे

सिकंदराराऊ

बस्तोई के पास से पुलिस ने 2 चोरों को  गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनके कब्जे से चोरी की हुई 4 बैटरी बरामद की है। 

 ग्राम पंचायत नगला मिंया पट्टी देवरी के माजरा नगला ब्राह्मण में संचालित गौशाला से दिनांक 24.08.2023 की रात्रि में अज्ञात चोर सोलर पैनल की 4 बैटरी चोरी कर ले गये थे । वादी की तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था,जिसके क्रम मे थाना हसायन पुलिस द्वारा आज गौशाला से बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों पंकज पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम बस्तोई थाना हसायन और सारिक पुत्र इकराम निवासी साहबुद्दीनगंज कुम्हारो वाली गली थाना व कस्बा सिकन्द्राराऊ

को गरिफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे/निशादेही पर चोरी की हुई 4 बैटरी बरामद हुई हैं । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2