जीटी रोड पर साइकिल मिस्त्री एवं भाई को बेरहमी से मारपीट कर किया घायल

 जीटी रोड पर साइकिल मिस्त्री एवं भाई  को बेरहमी से मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। 

भारतीय स्टेट बैंक मोड पर स्थित साइकिल की दुकान पर नामजदों ने आकर दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। 

भारतीय स्टेट बैंक के मोड पर स्थित साइकिल की दुकान स्वामी राशिद अली और अल्ताफ पुत्र मुन्ने खान अली जोकि अपनी दुकान पर  21 अगस्त को करीब शाम 6:00 बजे साइकिल की मरम्मत कर रहा था तभी आरिफ व आसिफ पुत्र बज्जुल खान निवासी मटकोटा, अयान व रियासत पुत्र आरिफ निवासी मोहल्ला मटकोटा गाली गलौज करते हुए आए जब गाली गलौज का राशिद ने विरोध किया तो नौबत मारपीट की आ गई जिसके चलते उक्त आरोपियों ने धारदार हथियार  व लोहे की रौड से साइकिल मिस्त्री राशिद अली  के सिर पर प्रहार कर दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर उसका भाई अल्ताफ पहुंच गया। आरोपियों ने उसके भाई अल्ताफ के ऊपर भी लोहे की रोड तथा धारदार हथियारों से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । जिससे दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। दोनों भाइयों को  मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । अभी दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। राशिद ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2