सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बम बम भोले...हर हर महादेव के जयघोषों के साथ अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना... शिव की कृपा बिना संभव नहीं है यह दुर्लभ यात्रा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 बम बम भोले...हर हर महादेव के जयघोषों के साथ अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना... शिव की कृपा बिना संभव नहीं है यह दुर्लभ यात्रा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 अलीगढ़। सनातनियों की पवित्र यात्राओं में एक बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु अमरनाथ की यात्रा धारा 370 हटने के बाद 30 जून से प्रारंभ हो रही है। जिसके लिए देश के जगह जगह से शिव भक्त बाबा के दर्शन को प्रस्थान करने लगे हैं और यथाशक्ति यात्रियों की हर संभव मदद हेतु अनेक खाने पीने की वस्तुएं भी अपने साथ ले जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के धर्मगुरु महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के निर्देशन में ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित वॉल्वो बस द्वारा शिवभक्त बुधवार को रवाना हुए। बुधवार प्रातः अमरनाथ जाने श्रद्धालुओं का आचार्य गौरव शास्त्री, मनोज मिश्रा आदि आचार्यों ने विधि विधान से पूजन अर्चन करवाया तत्पश्चात महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा एवं राकेश सक्सेना ने सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर एवं हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ने अमरनाथ यात्रा में जाने वाले सभी भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद पहली बार बाबा के दर्शन करने का लाभ सभी शिव भक्तों को मिलने जा रहा है। यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो ,इसके लिए भारत सरकार द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि अमरनाथ यात्रा अत्यंत कठिन यात्राओं में से एक है। इस यात्रा में बिना भगवान शिव की कृपा के जाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़े केंद्र के रूप में बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ यात्रा है कोरोना महामारी की वजह से दो साल बाद इस साल फिर से यात्रा 30 जून से शुरू होकर 43 दिनों तक चलेगी। ओम श्री अमरनाथ सेवा मंडल समिति के अध्यक्ष मुकेश शिवम ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा जरूरतमंदों की सहायता हेतु अन्न सामिग्री एवं दवाइयां भेज दीं गयी है। उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि अमरनाथ यात्रा कठिन यात्राओं में एक है । अतः पहाड़ी रास्तों हेतु निरंतर सेवा देनेके लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना भी अति आवश्यक है। जिसके लिए समस्त इंतजाम हमारी समिति के द्वारा किये गए हैं। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण इस बार जाने वाले छोटे छोटे शिव भक्त हैं। माना जाता है अमरनाथ यात्रा हेतु 18 वर्ष आयु रखी गयी है। इस जत्थे में जाने वाले ऋषभ उपाध्याय ने बताया कि मुझे कई वर्षों से इंतजार था कि बाबा के दर्शन गुरु जी के सानिध्य में किये जाएं। आज की इस दस दिवसीय यात्रा में शामिल होना किसी सपने के पूरे होने जैसा लग रहा है। यात्रा में सम्मिलित सभी 45 शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयघोषों के साथ अचलेश्वर महादेव व बस स्टेण्ड बाली मैया के दर्शन कर अपनी यात्रा को आरंभ किया। जत्थे को रवाना के समय प्रमोद गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय, राजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, कमल उपाध्याय, अंकित त्रिपाठी, किशन बाबा, संजय अग्रवाल, सुनील राजदरवार, मनोज छोटू, किशन गुप्ता, योगेश सिंघल, सुमित वर्मा, प्रदीप वर्मा, रीना उपाध्याय, दीप्ती वर्मा, मनोज उपाध्याय, उमेश खन्ना, गौरीशंकर, किशोर वार्ष्णेय, शशि गुप्ता, संतोष यादव, विवेक सारस्वत आदि शिव भक्त उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...