सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 पुरदिलनगर में हुई धर्मगुरुओं के साथ बैठक तथा गली मोहल्लों में जाकर किया संवाद 

 पुरदिलनगर में हुई धर्मगुरुओं के साथ बैठक तथा गली मोहल्लों में जाकर किया संवाद 



 सिकंदराराऊ पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरूओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय पुरदिलनगर में किया गया । पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन एवं पैदल गस्त व नुक्कड सभाऐं कर लोगों से मुलाकात कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा गणमान्य/संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरूओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय पुरदिलनगर में पीस कमेटी की मीटिंग कर तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त व नुक्कड सभाऐं कर लोगों से मुलाकात कर जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई । पैदलगस्त व मीटिंग के दौरान उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ अंकुर वर्मा, उपजिलाधिकारी विपिन शिवहरे, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी (UT) डा0 आनन्द कुमार, थाना प्रभारी सिकन्द्राराऊ अशोक कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे । मीटिंग में उपस्थित सभी गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरूओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुनकर सभी से फीडबैक लिया गया । इस दौरान अधिकारीगण द्वारा मीटिंग में उपस्थित लोगों से वार्ता कर शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई तथा मीटिंग में उपस्थित धर्मगुरूओं को बताया गया कि समाज को जोडने वाले व्याख्यान दिये जाएं । पैदलगस्त व नुक्कड सभाओं के दौरान मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओं, मस्जिद के इमाम, मुतवल्ली से वार्ता कर आगामी शुक्रवार की नमाज को शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की गई । साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को बताया गया कि क्षेत्र में होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके तथा बताया गया कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें, किसी भी धर्म सम्प्रदाय के सम्बन्ध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे जनपद में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो । पुलिस द्वारा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों पर लगातार सोशल मीडिया टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें तथा इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु बताया गया तथा यह भी अवगत कराया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजकतत्वों को भी नहीं बख्शा जाएगा । समस्त अधिकारियों द्वारा सभी गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं से आपसी भाईचारे के साथ रहने, जनपद में शांति सद्भाव बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...