रोडवेज बसों समेत तीन वाहनों के शीशे तोड़ने पर एक शराबी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, दूसरा फरार
रोडवेज बसों समेत तीन वाहनों के शीशे तोड़ने पर एक शराबी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, दूसरा फरार
सिकंदराराऊ जीटी रोड पर शनिवार को दो शराबी युवकों ने एक रोडवेज बस समेत तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। जिससे हंगामा हो गया । एक युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा। रोडवेज बस चालक द्वारा युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जा रही है। जानकारी के अनुसार हापुड़ डिपो की रोडवेज बस शनिवार को दोपहर के समय अलीगढ़ से एटा की ओर जा रही थी । जैसे ही बस केनरा बैंक के पास पहुंची तो अचानक एक बाइक पर दो शराबी युवक बस के सामने आ गए। चालक ने उन्हें देखकर बस को रोक दिया। तभी युवक अपनी बाइक खड़ी करके उतर आए और गाली गलौज करते हुए बस के सामने वाले शीशे पर घूंसा दे मारा । जिससे बस का शीशा टूट गया । इसी बीच उक्त युवकों ने एक डीसीएम तथा ऑटो का शीशा तोड़ दिया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई । भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया । जबकि उसका दूसरा साथी युवक मौके से भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने दूसरे युवक का पीछा किया । लेकिन बाजार में भीड़ होने के कारण युवक पुलिस के हाथ नहीं आ सका। रोडवेज बस चालक द्वारा शराबी युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कस्बा चौकी प्रभारी सोबरन सिंह ने बताया कि शराबी युवकों द्वारा घुसा मार कर बस का शीशा और डीसीएम का शीशा तोड़ दिया गया था एक युवक को पकड़ लिया गया है दूसरे युवक की तलाश की जा रही है वही बस चालक द्वारा रिपोर्ट लिखाने के लिए तैयार ही पुलिस को दी जा रही है रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें