गौ माता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है: आचार्य हरेंद्र नाथ जी महाराज
सिकंदराराऊ नगर में गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित काली माता मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के तृतीय दिवस के अवसर पर आचार्य हरेंद्र नाथ जी महाराज के द्वारा सभी भक्तों को राजा उत्तानपाद की कथा का श्रवण कराते हुए बताया गया कि सभी लोगों को तन मन धन से परोपकार करना चाहिए। इससे बड़ा कोई धर्म नहीं होता। गौ माता की हिंदू धर्म में सारे संसार में पूजा होती है । बड़े किस्मत वाले हैं हम और आप लोग ,जो मनुष्य का जन्म मिला है। जिसमें हम गौ माता की सेवा कर भगवान की पूजा अर्चना कर सकते हैं। हिंदू धर्म में गौ माता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें