सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

48 घण्टे तक दबंगो ने दूल्हे समेत बारात को बनाया बंधक बिन दुल्हन बैरंग लौटा दूल्हा,हाथों पर मेंहदी और हाथ पर कंगन सजाए बैठी रही मजबूर दुल्हन मंडप सजे घर में देखने को मिला दबंगों का कहर दुल्हन और दूल्हे के परिजनों में देखने को मिली दहशत







48 घण्टे तक दबंगो ने दूल्हे समेत बारात को बनाया बंधक बिन दुल्हन बैरंग लौटा दूल्हा,हाथों पर मेंहदी और हाथ पर कंगन सजाए बैठी रही मजबूर दुल्हन मंडप सजे घर में देखने को मिला दबंगों का कहर दुल्हन और दूल्हे के परिजनों में देखने को मिली दहशत 



एटा के अलीगंज कस्बे के रहने वाले एक गरीब परिबार पर दबंगो का कहर कुछ इस कदर बरपा कि 19 साल की ज्योति शादी होने के बाद भी हाथों पर मेंहदी सजाए बैठने को मजबूर हो गई।ज्योति अपने पति के साथ ससुराल में जाने के इंतजार में बैठी है,जबकि स्थानीय दबंग घात लगाए बैठे है।दुल्हन ज्योति अब इंतजार में बैठी है कि वह कब अपनी ससुराल पहुंच पाए। दरअसल पूरा मामला जनपद एटा के कस्बा अलीगंज के मोहल्ला छेदालाल गौड़ की है जहां राजेन्द्र कश्यप की पुत्री की बारात 16 जून को आई थी,बारात की रश्में पूरी हो रही थी,बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुये दूल्हे के साथ बाराती दुल्हन के घर पहुचे थे,द्वारचार की रश्म के दौरान आतिशबाजी चल रही थी। इस दौरान वहां पर भीड़भाड़ भी उपस्थित थी,अतिशबाजी चलने के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी अनुसूचित जाति के एक बच्चे के लग गयी जिसके बाद में वहां पर तनाव फैल गया,बुद्धिजीवी लोग कठेरिया समाज के लोगो को समझाने बुझाने लगे,लेकिन कठेरिया समाज के लोगो ने एक न सुनी। इस घटनाक्रम के बाद में शादी की रश्में फिर आगे की तरफ बढ़ने लगी,हिंदू रीतिरिवाज के अनुसार दूल्हा मंडप पर पहुचा था जहां पर भाँवर आदि की रश्में पूरी करवाई गयी,जिसके बाद में दुल्हन की विदाई की जानी थी,दुल्हन अपने घर से कार में बैठ करके निकली ही थी कि पास के ही 50 से 60 लोग आ गए और दुल्हन को गाड़ी से उतार करके उसके घर भेज दिया और दूल्हे समेत बारात को एक कमरे में बंधक बना लिया। दरअसल मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान से राधेश्याम कश्यप के पुत्र पुष्पेंद्र (भोले) की बारात 16 जून को एटा के अलीगंज में बारात आयी थी,जहा से 17 जून को दुल्हन ज्योति के साथ मे बारात मैनपुरी वापस जानी थी,लेकिन दबंगो ने बारात को बंधक बना लिया जिसके बाद में बाराती को 18 जून को बगैर दुल्हन के ही जैसे तैसे वापस लौट गये, जब ये बात समाज मे फैली तो तरह तरह की चर्चा हो रही थी। दुल्हन की माँ मिथलेश बताती है 16 जून को मैनपुरी से हमारी बेटी की बारात आयी थी द्वारचार की रश्म के समय मोहल्ले के एक बच्चे के आतिशबाजी की चिंगारी लग गयी थी,ये लोग दबंग है जिसके बाद में बरातियों के साथ मारापीटी की दो दिनों तक बचे हुए बारातियों को कमरे में बंद कर दिया लिहाजा आज 18 जून को आज बगैर दुल्हन के ही बारात वापस लौट ग़यी। दुल्हन के पिता राजेन्द्र बताते है हमारी बेटी आज भी घर पर बैठी है दबंगो ने हमारे रिश्तेदारों के साथ मारापीटी की और मेरी बेटी की विदाई नही होने थी,दो दिन तक रिश्तेदारों (लड़के के पक्ष) को बंधक बना करके रखा था। शादी के जोड़े में सजी हुई ज्योति रुंधे हुये गले मे बोली,द्वारचार के समय आतिशबाजी चल रही थी,मोहल्ले में एक बच्चे के आतिशबाजी की चिंगारी लग गयी थी,हमारा परिवार बहुत गरीब परिवार है,इन लोगो ने बारातियों के साथ मारापीटी की और बारात को भगा दिया,बचे लोगो मे हमारे पति (दूल्हा) और उनकी बहन,दूल्हे के बहनोई और चाचा समेत आधा दर्जन से ऊपर लोगो को इन लोगो (दबंगो) ने एक कमरे में बंधक बना करके रखा था,जिसके बाद में बगैर मेरे(दुल्हन) बारात वापस लौट गई और मुझे ससुराल नही जाने दिया। दूल्हा पुष्पेंद्र उर्फ भोले का कहना है मेरी बारात 16 जून को अलीगंज पहुची थी जिसमे द्वारचार के समय वही के लोगो से कुछ कहासुनी हो गयी थी जिसके बाद में हम वहां से दुल्हन के साथ कार से विदाई करवा के वापस आ रहे थे,तभी 50 से 60 ने हमारी गाड़ी को घेर लिया और दुल्हन ज्योति को उतार कर के घर भेज दिया,हम 6 लोगो को एक कमरे में बंधक बना लिया था,जिसके बाद में आज 18 जून को हम जैसे तैसे बगैर दुल्हन के अपने घर मैनपुरी वापस आ पाए हैं।पुलिस ने हमारे भाई को हिरासत में ले लिया था,जिसके बाद में फिर छोड़ दिया,पुलिस की ये कार्यवाही देख करके हम लोग डर गये,जिसके बाद में हम लोगों ने पुलिस को शिकायत नही की है। पूरे मामले पर थाना प्रभारी राजेश मीणा से पूछा तो बताया आज शाम तक इस मामले को देखते है। वही इतने बड़े मामले पर पुलिस कह रही है इसको शाम तक देखते है,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले की जानकारी कल ही दे दी गयी थी,जिसके बाद में भी पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी। जब इस पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह से ली गयी तो बताया ये मामला अभी तक पुलिस के संज्ञान में नही था,हम इस पूरे मामले को दिखवा रहे है,लड़की की विदाई करवाई जायेगी, जिसके बाद में दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह ने कहा हम इस मामले को दिखवा रहे हैं, और लड़की ज्योति विदाई करना सुनिश्चित की जायेगी। बाइट-ज्योति(दुल्हन)   बाइट-भूपेंद्र(उर्फ पुष्पेंद्र)  बाइट-राजेन्द्र(दुल्हन का पिता) बाइट-मिथलेश(दुल्हन की मां)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...