विद्युत अवर अभियंता की बाइक से टकराने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिकंदराराऊ विद्युत अवर अभियंता की बाइक सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जाते समय पनैठी के पास जीटी रोड पर एक सांड से टकरा गई जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । पोस्टमार्टम के बाद अवर अभियंता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अभियंता के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अवर अभियंता अमित कुमार निवासी न्यू बैंक कॉलोनी थाना बन्नादेवी अलीगढ़ सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के बिजलीघर नगला वीरसहाय एवं पोरा तथा सिकतरा और बरवाना बिजली घर पर तैनात थे। सोमवार की देर शाम वह अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। जीटी रोड पर पनेठी के पास अचानक एक सांड रात्रि 9:00 बजे करीब अवर अभियंता की बाइक के सामने आ गया। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अमित कुमार की मौत हो गई । जैसे ही उन की मौत की सूचना मिली, विद्युत विभाग में शोक की लहर दौड़ गई । सभी स्थानीय विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित शमशान गृह पर मृतक अभियंता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जेई पंकज कुमार चौबे ने मृतक अभियंता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें