ईको कार में लगी भीषण आग मची अफरा-तफरी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा मौके पर बुलाई गई फायर ब्रिगेड
ईको कार में लगी भीषण आग मची अफरा-तफरी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा मौके पर बुलाई गई फायर ब्रिगेड
एटा जनपद के अलीगंज कस्बे में पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है ईको कार पर सवार होकर लोग शादी समारोह में शामिल होने आए थे। अभी मार्केट की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ी इको कार में अचानक आग लगने से भरभरा कर जल उठी। एलपीजी सिलेंडर लगी कार में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और फायर ब्रिगेड को सूचना की गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आसपास के लोगों ने बताया कि सुधीर कुमार पुत्र बेताल सिंह निवासी बालमपुर थाना औंछा ईको कार कार यूपी 82 एसी 3240 से अपने साले सत्यवीर की शादी में ग्राम कैल्ठा में शामिल होने आया था। गाड़ी चालक पिंटू कार में सवार था अचानक एलपीजी सिलेंडर लगी कार धधक उठी आग लगते ही चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सूचना अलीगंज पुलिस को दी पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया। अलीगंज पुलिस की सूझबूझ के चलते भीड़ भाड़ बाले स्थान पर बड़ा हादसा होने से टल गया है। वहीं आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने कार को हिरासत में लेकर चालान काट दिया है।आग का गोला बनी कार देखकर लोगों में दहशत फैल गई थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें