सीआरपीएफ जवान की शहादत विमल साहित्य समर्थक संस्था ने व्यक्त की शोक संवेदना
सिकन्दराराऊ। विमल साहित्य संवर्धक संस्था की एक शोक सभा समाजसेवी हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संस्था के राधा नगर स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें गाँव लालगढी के नक्सली हमले में शहीद शिशुपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। गोष्ठी में संस्था सचिव कवि अवशेष विमल ने कहा कि सैनिक का शहादत प्राप्त करना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति, के साथ-साथ गर्व की बात है, इससे पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया है। हरपाल सिंह यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम दुःख की घड़ी में सैनिक के शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति दे। हम इस शहादत को शत शत नमन करते हैं। शोक व्यक्त करने वालों में देवा बघेल, राजकिशोर राज, बनीसिह बघेल एडवोकेट, महेश संघर्षी, संजय यादव, शिवम आज़ाद, राजेश यादव, अवनीश यादव, पंकज पंडा, सतवीर सिंह यादव एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट, मृदुल यादव एडवोकेट, राम मोहन यादव एडवोकेट, अनिल कश्यप, हेमंत पुष्कर, आनंद जाटव, उपेंद्र यादव, सचिन सैनी, मनोज सविता, बीटूयादव, कमलेश चौहान, मीरा माहेश्वरी, संतोष पोरूष आदि रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें