महामाई की ज्योति जलाने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं: रामेश्वर उपाध्याय
सिकंदराराऊ नगर में हाथरस रोड पर विशाल देवी जागरण का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर, पूजा अर्चना करके एवं महामाई की ज्योति जलाकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक रानू पंडित ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला व पगड़ी पहनाकर, पीताम्बर उढ़ाकर व दुर्गे मैया की प्रतिमा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महामाई की ज्योति जलाने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। आज हम सभी के ऊपर महामाई की असीम कृपा है। आज मुझे भी महामाई के दरबार में मत्था टेकने का मौका मिला और आप सभी भक्तों ने मेरा बड़ा गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं और महामाई से प्रार्थना करता हूं कि सर्व समाज के भाइयों के ऊपर सदैव महामाई की कृपा बनी । इस दौरान रानू पण्डित, रजत शर्मा, लव पंडित, सुधीर शर्मा प्रधान, नरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख रेशमपाल सिंह, देवेंद्र राघव, सोनू चौहान, सोमेश यादव, उमाशंकर गुप्ता, प्रवेश परमार, राकेश दीक्षित ,नरेश चतुर्वेदी, बृज बिहारी कौशिक , रिंकू जादौन, लोकेश ठाकुर, चेतन शर्मा, आकाश दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा, विशाल चौहान, शुभम वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें