250 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक युवक गिरफ्तार
सिकंदराराऊ थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ डायजापाम सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ सुरेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह , उप निरीक्षक सोबरन सिंह एवं आरक्षी उमेश शर्मा द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त राजू पुत्र हरीचन्द्र निवासी ग्राम बमनोई थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 250 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद हुआ है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसगंत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें