झोलाछाप द्वारा गलत उपचार कर महिला की जान लेने के बाद मां पीताम्बरा क्लीनिक हुआ सील अलीगंज
एटा झोलाछाप द्वारा गलत उपचार कर महिला की जान लेने वाले मां पीताम्बरा क्लीनिक को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज बुधबार को डिप्टी सीएमओ अवैध चिकित्सा व्यवसाय डा. सर्वेश कुमार द्वारा भारी पुलिस बल के साथ आखिरकार सील कर दिया गया है ! आखिर ये झोलाछाप कब तक गरीब वर्ग के लोगों की जिंदगियों से खेलते रहेंगे ! ञातव्य हो कि कल मगंलबार की सांय मुहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी श्रीमती गिरजा देवी पत्नी दीप सिहं अचानक पेट दर्द की शिकायत पर पडौस में अवैध रूप से संचालित मां पीताम्बरा क्लीनिक पर उपचार कराने पहुंची थी ,परन्तु सामान्य सी बीमारी में मरीज की जेब काटने के चक्कर में झोलाछाप दनादन बोतलें चढाता रहा ! इसी दौरान कोई दवा रियक्शन होने से महिला के प्राण पखेरू हो लिऐ ! महिला की म्रत्यु की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया ! आनन फानन में महिला के मुहल्ले वालो की भीड क्लीनिक पर पहुंची और भीड ने जमकर झोलाछाप की खातिरदारी कर डाली कि तभी पुलिस पहुंच पाती झोलाछाप क्लीनिक छोडकर रफू चक्कर हो लिया ! बताया जाता है कि घटना के सन्दर्भ में परिवारीजनों द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है ! तथा महिला के शव का परीक्षण भी कराया गया है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें