सदस्यता अभियान जितना अधिक गतिशील होगा पार्टी उतनी मजबूत होगी: पंडित
सिकंदराराऊ रविवार को बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद चौक पर संपन्न हुई। जिसमें बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा में 75000 नए सदस्य बनाने के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर दीपक कुमार को नगर अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल शिव कुमार शास्त्री के द्वारा कैडर दिया गया। श्री शास्त्री ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता सदस्यता अभियान पर जोर दें। बसपा नेता मनोज पंडित ने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। सदस्यता अभियान जितना अधिक गति के साथ आगे बढ़ेगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा । इसलिए सभी लोग सदस्यता अभियान में भागीदारी करें। बैठक में मुख्य रूप से हुकम सिंह नेताजी, मनोज पंडित, अर्जुन कुमार गौतम , हेमंत कुमार जाटव, प्रशांत यादव , राकेश सोनी , सचिन कुमार , दीपक सहगल, विनोद कुमार , मलखान सिंह, धर्मवीर सिंह , अभिषेक सिंह , सुरेश चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें