विधायक के आवास पर हुआ योग शिविर का आयोजन
सिकंदराराऊ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के सिकंदराराऊ आवास पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य डॉ. सदानन्द जोशी ने शिविर में बंधुओं और बहनों को योगा सिखाया। शिविर में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सुशील चौहान, हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक वृद्ध प्रकोष्ठ देवकांत कौशिक, पूर्व चेयरमेन विपिन वार्ष्णेय , मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, सुशीला चौहान, मंडल अध्यक्ष हसायन दीपक उपाध्याय, जयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रामप्रताप सिंह चौहान , शिव प्रताप, सभासद नितिन पुंडीर, मुकुल गुप्ता, युवा नेता लोकेश प्रधान, बबलू कचौरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें