पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाग की रखवाली कर करने वाले एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया दुष्कर्म की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 20.06.2022 को समय करीब सुबह 8:50 बजे थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी गई कि दिनांक-19.06.2022 को समय करीब रात्रि 22:00 बजे पडोस के बाग की रखवाली करने वाले एक युवक अनिल कुमार पुत्र भगवती निवासी ग्राम बैरामपुर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत काम किया गया है । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्रारराऊ द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचकर घटना के बारे में जानकारी कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । पुलिस द्वारा तत्काल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भिजवाया गया । परिजनों की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद आरोपी अनिल कुमार पुत्र भगवती निवासी ग्राम बैरामपुर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें