पुलिस चेकिंग के दौरान तमंचा व दो कारतूस समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार
सिकंदराराऊ थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह उप निरीक्षक सोबरन सिंह एवं कांस्टेबल सहादत अली द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त लक्ष्मी नरायन पुत्र बाबूलाल निवासी मैन बाजार पोरा थाना सिकन्द्राराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें