वन विभाग द्वारा नहर की पटरी पर किया गया वृक्षारोपण
सिकंदराराऊ क्षेत्र के जाऊ नहर पुल स्थित वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाऊं नहर के मील 10 से 11 दायी पटरी पर पौधों की प्रजाति कंजी, अर्जुन ,अमरूद ,केशिया, नीम आदि पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि मोहित बघेल जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग , चंद्रपाल वन दरोगा जी, सेक्शन अधिकारी हसायन चंद्रपाल सिंह , बीट प्रभारी जाऊ श्रीचंद , बीट प्रभारी जरेरा विजय पाल सिंह, माली पौधशाला अजय कुमार, पुनीत कुमार , सतेंद्र बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें