भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष के निधन पर शोक संवेदना
सिकंदराराऊ भाईचारा सेवा समिति की एक शोक सभा हुसैनपुर कोंडरापुल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व विजय यादव के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी व राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह ने कहा कि भाईचारा सेवा समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष के.पी.सिंह यादव पूर्व प्रधान हुसैनपुर की आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया तथा भाईचारा सेवा समिति ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। शोक सभा में राजेश यादव प्रबन्धक, संजू यादव, देवा बघेल, राकेश कुमार, बनी सिंह बघेल एडवोकेट, राकेश शेखावत, जयप्रकाश यादव, संजय कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार,देव कुशवाह, हरेंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, जाकिर भारती, हसरुददीन शाह, डॉ.इरफान खान, डॉ.सुरेश चन्द्र, सुरेश सैनी, मनोज सविता, सुरेन्द्र यादव, विनय यादव, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अरविन्द यादव, पुष्पेन्द्र कुमार, बन्टी पहलवान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें