सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब भी छू लो बुलंदियां तो ध्यान ये रखना , जमीं से पांव का रिश्ता न टूटने पाए

सिकंदराराऊ। 

श्यौराज सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलरई मुगल गढ़ी के नवीन भवन में आयोजित कवि सम्मेलन यश भारती डॉ विष्णु सक्सेना की अध्यक्षता तथा देवेन्द्र दीक्षित शूल व डॉ यशोधरा यादव के संयोजन व संचालन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्यौराज सिंह यादव की सातवीं कृति संस्कार गवाक्ष का लोकार्पण हुआ। 

आयोजक श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती विभा यादव ने कवित्रियों एवं मनोज सिंह यादव ने कवियों एवं अतिथियों का सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्राम सिंह यादव गाजियाबाद , समाजसेवी हरपाल सिंह यादव एवं समाजसेवी सत्य प्रकाश शर्मा भैंकुरी रहे। 

पुस्तक संस्कार गवाक्ष के संबंध में हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने कहा कि समाज में आ रही विकृतियों, संबंधों की टूटन आदि का समाधान इस पुस्तक को पढ़ने एवं इसके आधार पर चलने से निश्चित रूप से होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। वहीं कवि सम्मेलन का शुभारंभ डाँ यशोधरा यादव आगरा की सरस्वती वंदना से हुआ। 

 कवि प्रमोद विषधर ने पढ़ा,- बात न माने बाप की गूगल पर विश्वास। इसीलिए तो हो रहा संस्कार का ह्रास।

 वहीं कवयित्री गीता सिंह गीत ने पढ़ा- प्रेम है मेला जज्बातों का प्रेम सभी पर भारी है ।

कवि शिवम आजाद ने पढ़ा -मेरे देश की सरहदों का सिपाही उठा शीश दुश्मन से ये कह रहा है ।.तुम्हारे वतन में लहू बह रहा है। हमारे लहू में वतन बह रहा है।

 कुमार शिव संभव ने पढ़ा- घर से बाहर चला कहीं जाऊं, माॅ मेरा इंतजार करती है।

 पंकज पांडा ने पढ़ा -मतलब का जमाना है कोई नहीं है काम का। महेश यादव संघर्षी ने कहा- होता बटवारा भाई का भाई से जब, भाग्यशाली के हिस्से में आती है मां। अवनीश यादव ग्लोबल ने पढ़ा- दी सलामी फौजियों ने दिल फाट सा रह गया ।

वरिष्ठ व प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल ने पढ़ा- चारों तरफ हों शूल मत दमन बचाइए।

 आप भी गुलाब जैसे मुस्कुराइए ।

उन्होंने इन पंक्तियों में भ्रष्टाचार न करने की शिक्षा दी-  दाम कम सकता बहुत करके खोटे काम ।

पर दम कामना आएंगे जब आड़े होंगे राम। 

अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉक्टर विष्णु सक्सेना ने कहा -जो हाथ थाम लो वो फिर न छूटने पाये।

 प्यार की दौलतें कोई न लूटने पाए। जब भी छू लो बुलंदियां तो ध्यान ये रखना ,

जमीं से पांव का रिश्ता न टूटने पाए।

अतिथि कवि एटा से पधारे आर्य राजेश यादव ने पढ़ा - भारत में रहकर भारत को ही लगा रहे थे पलीता ।

ऐसे दुष्ट दलों का अब हो रहा खूब फजीता ।

मोदी योगी ने इस राजनीति के मन दंड हैं बदले,

 एक हाथ में संविधान है एक हाथ में गीता ।

वहीं डाॅ यशोधरा यादव यशो आगरा ने पढ़ा- पाएंगे शिक्षा बच्चे पूरे होंगे सभी काम।

 जन-जन हो जागरूक होंगे विकसित सारे गांम।

 प्रभा यादव शिक्षा मंदिर का लक्ष्य है यही,

 विद्यालय वीणा वादिनी गोपाल जी का धाम ।

इनके अलावा आचार्य महावीर सिंह डॉ राकेश उजाला व धीरू वर्मा लखीमपुर व अवशेष विमल ने भी उत्तम काव्य पाठ किया।

 इस अवसर पर श्री मनोज सिंह, डॉ राकेश यादव नोएडा ,अनिल यादव एटा, विवेक सिंह यादव आगरा, उमाशंकर यादव बंटी, गर्वित सिंह ,महावीर सिंह यादव ,होरीलाल यादव पूर्व प्रधान, श्रीनिवास यादव ,सुनील यादव, डॉ वंदना सिंह, मोहकमपाल सिंह, रमेश यादव , बृजेश यादव, वीरेश यादव , सत्येंद्र यादव ,प्रवीण यादव , प्रियंका यादव , मयंका  यादव, सुमन सिंह ,कुलदीप सिंह व एस एन भारद्वाज आदि मौजूद थे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...