संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की फरियाद, एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाए पौधे
शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सिकन्द्राराऊ में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।
तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत तहसील परिसर में पिलखुन एवं पीपल के पौधों का रोपण किया गया ।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए आमजनमानस से अपील की कि वे भी अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें