नगर पंचायत पुरदिलनगर के आठ सभासदों के अधियाचन पर बुलाई गई बैठक शुक्रवार को संपन्न नहीं हो सकी। नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के बीच तनातनी का दौर जारी है। दोनों पक्षों द्वारा बैठक में गतिरोध उत्पन्न करने के संबंध में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को नगर पंचायत पुरदिलनगर के सभासद मो. राजा , मुनीर अहमद , गौरी शंकर , ऋषिकांत , पंकज कुमार , तहसीन खान , शबानाज, ममता देवी 8 सभासदों के अनुरोध पत्र दिनांक 25/06/2025 26/06/2025 के आधार पर नगर पंचायत की एक बैठक धारा (86)2 के प्रावधानों के अनुसार दोपहर 12 बजे बुलाई गई थी। यह खेद जनक है कि जिन सदस्यों ने स्वयं विशेष बैठक के लिए अधियाचन प्रस्तुति किया, वे ही बैठक में अनुपस्थिति रहे। यह नगर पंचायत के कार्यों में बाधा डालने का सोचा समझा प्रयास है। यह कृत्य अध्यक्ष के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने और जनता के विकास कार्यों को रोकने की मानसिकता को दर्शाता है। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है जिसका उद्देश्य केवल नगर पंचायत में अराजकता फैलाना और विकास कार्यों को रोकना है ।
यह सदस्य गण उपस्थिति नहीं हुए जिनके विरुद्ध नियमानुसार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा हैं एवं संबंधित सभासदों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत किए जा रहे हैं एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।
वहीं आठ सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने 8 सभासदों को बैठक में उपस्थित ही नहीं होने दिया। सभासदों ने कहा है कि वे नगर पंचायत के अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा के विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 48 के अंतर्गत कार्यवाही कराने हेतु पत्राचार करेंगे और भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर गौरी शंकर, तहसीन खान, पंकज कुमार, सबा नाज,ममता देवी, ऋषिकांत, मोहम्मद राजा व मुशीर अहमद मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें