सासनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार, कब्जे से 200000 रुपये कीमत का 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) व तस्करी में प्रयुक्त 1 कार बरामद
थाना सासनी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (गांजा) की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो लाख रुपये कीमत का 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) व तस्करी में प्रयुक्त 1 कार बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त विक्की पुत्र सतीश निवासी ग्राम बैरा फिरोजपुर थाना स्याना जिला बुलंदशहर को आगरा अलीगढ रोड से मडराक स्टेशन जाने वाले रोड पर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 20 किलो 390 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) (कीमत करीब 2,00,000 रुपए) व तस्करी मे प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ नशीला पदार्थ गांजा को जनपद नोएडा से लेकर हाथरस आ रहा था । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। शीध्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें